एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी ने मॉड्यूलर ओटी का किया उद्घाटन

रीड की हड्डी के जटिल ऑपरेशन, दूरबीन से लिंगामैंट के होंगे आपरेशन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अब जनपद में हड्डी रोग से जुड़े मरीज कुल्हा, कंधा, घुटना प्रत्यारोपण के लिए महानगरों के चक्कर काटने पड़ते है। अब जिले की जनता को राहत मिल गई है। माधव मैक्स हॉस्पिटल में अत्याधुनिक आपरेशन थियेटर का भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। माड्यूलर ओटी का उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दी है। जिससे मरीजों को काफी राहत मिली है। कम दरों पर बड़े आपरेशन जिले में ही संभव है। वहीं उद्घाटन के दौरान विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़, मोहन अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
आवास विकास स्थित माधव मैक्स हॉस्पिटल में हड्डी रोग से जुड़े हुए कई जटिल ऑपरेशन पहले भी हो चुके हैं। एक वर्ष पहले माड्यूलर ओटी बनाने का काम शुरू हुआ। अब हॉस्पिटल में माड्यूलर ओटी का काम पूरा हो चुका है। नए बनाए गए मॉड्यूलर ओटी में इन्फेक्शन को कम करने के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही कुल्हा प्रत्यारोपण, घुटना प्रत्यारोपण, कंधा प्रत्यारोपण के साथ दूरबीन द्वारा लिगामेंट सर्जरी भी संभव हो गई है। जिससे मरीजों के इलाज में लगने वाले समय में कमी आ जाएगी। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ0 सुबोध वर्मा के नेतृत्व में मॉड्यूलर उल्टी का संचालन होगा। इसके साथ ही जरूरत पडऩे पर ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थो स्कोपिड सर्जन डॉक्टर आशीष की भी सेवाएं ली जाएगी। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ अविनाश पांडे ने बताया की बिजली के मरीजों को जनपद में बेहतर उपचार मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *