मनरेगा मजदूरों को स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा पंजीकरण

सौ दिन के ऊपर मनरेगा में कार्य करने वाले 18 से 45 वर्ष के श्रमिकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय ब्लॉक सभागार में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्था के तत्वावधान में गुरुवार को 18 वर्ष से 45 वर्ष के सौ दिन के ऊपर काम करने वाले मनरेगा श्रमिकों को प्रशिक्षण देने के लिए ब्लॉक में पंजीकरण कराया जा रहा है जिसमें प्रथम दिन 20 मनरेगा श्रमिकों ने पंजीकरण कराया है । इंडियन बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के डायरेक्टर रवि शंकर सिंह ने बताया कि विकासखंड में सौ दिन से ऊपर मनरेगा के तहत कार्य करने वाले 18 से 45 वर्ष के श्रमिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा इसके लिए पंजीकरण किया जा रहा हैं इच्छुक श्रमिकों से 5 दिन के अंदर अपना पंजीकरण कराने की अपील की है। जिन्हें प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ बकरी पालन सहित अन्य रोजगार के लिए ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। मनरेगा श्रमिकों का प्रशिक्षण मोहम्मद शरीफ करेंगे। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डाक्टर राजीव कुमार शर्मा, एपीओ ज्ञान सिंह, लेखाकार सुधीर कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *