मोबाइल टीम ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम राजगढ़ की टीम ने बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

राजगढ़ मीरजापुर: विकासखंड राजगढ़ में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ के आरबीएस के टीम ने खटखरिया न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र पड़रवा हिनौता के 40 बच्चो,नौडीहवा के 23 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चों के स्वास्थ्य के परीक्षण हेतु केंद्र सरकार वर्ष 2012 से उत्तर प्रदेश सरकारयह योजना चला रही है। जिसमें पूरे वर्ष कम से कम एक बार प्रत्येक विद्यालय के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण मोबाइल टीम द्वारा किया जाता है ‌। बच्चों के लंबाई, वजन, नेत्र रोग, हड्डी रोग इत्यादि का गहन जांच कर स्वास्थ्य कार्ड जारी किया जाता है। जांच में मिले असाध्य रोगों से ग्रसित छात्रों को मंडली अस्पताल भेज कर उनका इलाज कराया किया जाता है। जांच करने वाली टीम में डॉक्टर विकास सिंह, डॉ मनीष विश्वास नेत्र रोग विशेषज्ञ अजय कुशवाहा, एनम सरिता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *