पंचायत में विधायक व अधिकारियों की कार्यशैली पर जताया रोष
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन (भानू) की पंचायत प्रताप सिंह गंगवार की अध्यक्षता में मुन्नालाल सक्सेना के आवास मोहल्ला जवाहरगंज कायमगंज में हुई। जिसका संचालन विनीत कुमार द्वारा किया गया। पंचायत में सर्वसम्मति से कहा गया कि योगी, मोदी सरकार में किसानों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। भाकियू (भानू गुट) ने हरिहरपुर मढ़ी अमृतपुर में २६ फरवरी से ८ मार्च तक अनिश्चितकालीन पंचायत की गई। स्थानीय विधायक सुशील शाक्य द्वारा आश्वासन दिया कि धरना समाप्त कर दो मुख्यमंत्री से तीन दिन में वार्ता करा दी जाएगी। समय व्यतीत होने के बाद भी बात नहीं कराई गयी।
मुख्यमंत्री का जब जनपद में आगमन हुआ तो सांसद, विधायकों ने घर पर पुलिस का पहरा बैठा दिया। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) इन सांसद विधायकों के कृत्य की निंदा करता है। मोदी सरकार देश का लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। जिस तरह से नगर पालिका का चुनाव मोदी सरकार को जीतने नहीं दिया। इस तरह यदि ईवीएम से चुनाव नहीं हुआ और बैलेट पेपर से होता है तो मोदी सरकार का सांसद फर्रुखाबाद से जीतने नहीं देंगे। हमारी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कुछ प्रमुख मांगें इस प्रकार है। गंगा के दोनों किनारो पर बांध बनाकर गंगा को गहरा किया जाए। जिला मुख्यालय, तहसील, खंड विकास कार्यालय में बगैर रिश्वत के काम किसानों, आम जनमानस के नहीं हो रहे हैं। देवरामपुर में ओवरब्रिज बनवाया जाए, आवारा जानवरों से निजात दिलाई जाए, मोहम्मदाबाद में हवाई पट्टी को हवाई अड्डा बनाया जाए, भू-माफियाओं पर कार्यवाही की जाए, इंतखाब में छेड़छाड़ ना की जाए, अलग-अलग नंबरों के इंतखाब निकलवाने पर किसानों को धनहानि होती है। वर्तमान में भारती कृषक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे पुत्र शम्भू दयाल निवासी गुरऊ शादीनगर पखना व 10 अन्य पदाधिकारियों पर थाना मेरापुर पुलिस द्वारा 107/16 की कार्यवाही की गयी। जिसे तत्काल समाप्त किया जाए। जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना ने कहा आगामी समय चुनाव 2024 सांसदी क्षेत्र के होने हैं पर जनप्रतिनिधियों ने चीनी मिल कायमगंज की पेराई क्षमता का विस्तार नहीं होने दिया। आलू आधारित उद्योगों की स्थापना नहीं होने दी। सहारा का पैसा किसानों को नहीं मिल रहा है। पुलिस विभाग किसानों की समस्याओं को संज्ञान में नहीं लेते हैं। पंचायत में जिला संगठन सचिव प्रताप सिंह गंगवार, जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष रागिब हुसैन खां, जिला संगठन और प्रचार मंत्री अमरीश शुक्ला, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी विनीत कुमार, तहसील महासचिव श्योराज शाक्य, तहसील अध्यक्ष विजय शाक्य, जिला सचिव रामवीर, राजेश शर्मा, रक्षपाल आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
