फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हजऱत सत्तार साहब की दरगाह से चलकर फतेहगढ़ चौराहे के पास पत्थर वाली मस्जिद पर फातिहा पढ़ी गई। तबर्रुक का वितरण किया गया और मुल्क की सलामती व अमन चैन की दुआ की गई।
जुलूस का आगाज यौम उन नबी कमेटी के सदर मुहम्मद वसीम ने हरी झंडी दिखाकर किया और इसमें खुशहाली और अमन की दुआ की गई। कमेटी के सभी सदस्यों की मौजूदगी में यह जुलूस अपनी शान व शौकत के साथ निकाला गया। हुजूर की शान में नात पेश की। शहर को खूबसूरती से सजाया गया। सजावट कमेटी ने इसके लिए दिन-रात मेहनत की। कोतवाली के सामने कौमी यकजहती कायक्रम हुआ व दस्तार वंदी भी की गई। वक्ताओं ने हजरत मुस्तफा के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज, देश और दुनिया में शांति के लिए उनकी शिक्षाओं को अपनाना जरूरी है। बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। वहीं नगरभर में जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। हुजूर की आमद मरहबा-मरहबा..सहित हजरत मोहम्मद साहब की सीरत से जुड़े नारों के साथ निकाले गए। जुलूस में दुनिया में खुशहाली और अमनो-अमान की दुआ कराई। कमेटी सदर मुहम्मद वसीम ने नई कमेटी का ऐलान किया। इस अवसर पर सय्यद मिनहाज उर्फ लवली, आफताब खान उर्फ गुड्डू, सोनू मंसूरी, मुहम्मद हनीफ उर्फ बब्लू, मुहम्मद अशरफ उर्फ भोले, आमिर खान, साबिर हुसैन, असलम फारूकी, कैस अहमद, मुहम्मद जकी, नजर खान उर्फ धन्नू, मुहम्मद हलीम, मुहम्मद अनीस, शकील, अम्बर खान, सय्यद अजहर अली, फजल हुसैन, निहाल खान, यूसुफ अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
मोहम्मद साहब के ईद मिलादुन्नबी जुलूस में दिखी एकता की मिशाल
