मोहन अग्रवाल की समाजसेवा नगर पालिका पर भी भारी
शीतल जल पीकर बच्चों ने बुझाई अपनी प्यास
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे ही आम जन लोगों को धूप व लपट का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। दोपहर में बाजार में कफ्र्यू जैसा सन्नाटा छा जाता है। ्रसुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सूर्यदेव का प्रकोप हावी रहता है। जिस कारण लोग धूप में निकलने से कतराते है। वहीं गर्मी में बच्चों की छुट्टी दोपहर में 13:3० बजे से 1 बजे तक हो रही है। भरी धूप में बच्चे चिलमिला जाते है। ऐसे में पानी ही एक मात्र सहारा है। जहां पर भी आम जन को पानी मिलता है लोग पीकर प्यास बुझाते है। साथ ही साथ धूप का प्रकोप कम करते है। वहीं बच्चे भी अछूते नहीं है, उन्हें भी छुट्टी के दौरान गर्मी के साथ-साथ धूप झेलनी पड़ रही है। नगर पालिका द्वारा लगवाये गये वाटर कूलर तो कई जगह चालू है तो कई जगह बंद है। उनकी मरम्मत व पानी की देखभाल की जरुरत है। ऐसे में कोई भी नगर पालिका का कर्मचारी इस व्यवस्था का सुचारु रुप से देखभाल नहीं कर रहा है। समाजसेवी मोहन अग्रवाल द्वारा लगवाये गये पानी के ड्रम और उसमें पड़ी ठंडी बर्फ ही लोगों को गर्मी में सहारा बनी है। मोहन अग्रवाल ने बताया कि मेरे पिता का संकल्प था कि कोई प्यासा न रहे। उस संकल्प के तहत एक छोटा से प्रयास है, जो हर साल गर्मियों में शहर के विभिन्न स्थानों पर रहे ड्रम में बर्फ डलवाकर लोगों को शीतल जल पिलाने की व्यवस्था कर रहा हूं। जो निरंतर जारी रहेगा। वैसे तो जगह-जगह पानी की व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। पानी में भी राजनीति घुली हुई है। जिस कारण लोगों को शुद्ध रुप से पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में नगर पालिका द्वारा लगवाये गये वाटर कूलर पर मोहन अग्रवाल के शीतल जल के ड्रम भारी पड़ रहे है। जो लोगों को ठंडा जल पीने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। लोग पानी पीकर मोहन अग्रवाल को दुआयें दे रहे है। छुट्टी के दौरान बच्चे भी इसी ड्रम से शीतल जल पीकर गर्मी में अपनी प्यास बुझा रहे है।
धूप व लपट में मोहन अग्रवाल का शीतल जल दे रहा है लोगों को राहत
