सफलता के लिए इल्म और किरदार का होना आवश्यक-मोहसिन

अमिताभ श्रीवास्तव।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। इंसान की सफलता के लिए इल्म और किरदार का होना अत्यंत आवश्यक है।इस्लाम में इल्म हासिल करना प्रत्येक स्त्री एवं पुरुष पर फर्ज है।उक्त बातें वसीका अरबी कॉलेज के प्राचार्य मौलाना मोहम्मद मोहसिन प्राचार्य ने बज़्म ए अब्बासिया के तत्वाधान में प्रो (डॉ) मिर्जा शहाब शाह के इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन का एग्जीक्यूटिव मेंबर निर्वाचित होने के सम्मान में आयोजित समारोह में व्यक्त किये।

सम्मान समारोह का शुभारंभ मौलाना मुंतज़िर ने तिलावत ए कुरान से किया एवं मोती मस्जिद के पेश इमाम मौलाना फरजान ने हदीसे किसा की तिलावत की।कार्यक्रम में इमामे जुमा और जमाअत मौलाना जाफर रजा आब्दी, मौलाना मोहम्मद हुज्जत,मौलाना आजिम बाकिरी,जाकिर अहलेबैत मिर्जा मोहम्मद अब्बास एवं प्रो (डॉ) मिर्जा शहाब शाह ने इल्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को जिंदगी का लक्ष्य निर्धारित कर उसको प्राप्त करने हेतु कठिन परिश्रम करने पर जोर दिया।कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्यों में मिर्जा साजिद रजा नवाब आफताब आलम,एजाज हुसैन असर,फैजी कमर, रिजवान मेहंदी,इरफान मेहंदी,अमीर हसन,मिर्जा वासिफ हुसैन जैन, आले हसन मुन्ने,मिर्जा मेहंदी आफाक ने मेहमानों को धन्यवाद ज्ञापित किया।समारोह का संचालन शबीह मोहम्मद रिजवी एडवोकेट ने किया।कार्यक्रम में वसीम कस्टवी,मंजर अब्बास, हैदर अब्बास,गुफरान हसनैन तथू बजम के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *