मेरापुर समद्धि न्यूज़। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी भाई ने मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव स्यानी निवासी विश्राम सिंह जाटव पुत्र रामविलास के विरुद्ध घर में घुस कर बहन के साथ छेड़छाड़ व तमंचे से गोली मार देने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।आरोप है कि रविवार की रात्रि 11 बजे पीडित भाई अपने चाचा के बरामदे में सो रहा था तथा उसकी बहन अपने कमरे में चारपाई पर अकेली सो रही इसी समय उपरोक्त आरोपित विश्राम सिंह जाटव किसी तरह पीडित के घर में घुस गया और चारपाई पर अकेली सो रही युवती बहन को बुरी नियत से दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा बहन की चीख-पुकार की आवाज पर पीड़ित युवती के भाई ने मौके पर पंहुच कर छेड़छाड़ कर रहे विश्राम सिंह को पकडने का प्रयास किया तभी विश्राम सिंह ने युवती के भाई पर तमंचा तान कर गोली मारकर जान से मार देने की धमकी दी।तमंचे की गोली के डर से भाई पीछे हट गया इसी दौरान उपरोक्त आरोपित विश्राम सिंह मौके से भाग गया।पीडित युवती के माता पिता दिल्ली में रह कर नौकरी करते हैं। घटना की सूचना पर सोमवार को माता-पिता भी घर आ गए। और अपनी पुत्री व पुत्र के साथ थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की तहरीर दी मेरापुर पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मुकदमे की जांच दरोगा लव कुमार को सौंप दी।

