फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 21वां फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति के सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव व वरिष्ठ सपा नेता डा0 नवल किशोर शाक्य ने विजेताओं को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। समिति के पदाधिकारियों ने विजेताओं को शील्ड, उपहार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन कर रहे आकाश मिश्रा ने परिणाम घोषित किये। सभी विनर प्रतिभागियों को अध्यक्ष डा0 संदीप शर्मा ने बधाई दी और कहा कि सभी समिति के पदाधिकारियों के सहयोग से कार्यक्रम अच्छे ढंग से सम्पन्न हुआ। आगे विनर फिल्मों आदि में जाकर अपना कैरियर अजमाये। इस मंच से कई लोगों ने जीतकर फिल्मों तक का सफर तय किया है। इस मौके पर हर्ष दुबे, सच्चिदानंद मिश्रा, कपिध्वज मिश्र, हर्षित मिश्रा, कृष्णकांत अक्षर आदि समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विजेताओं को मोनिका यादव व डा0 नवल किशोर शाक्य ने क्राउन पहनाकर किया सम्मानित
