मण्डी में लगे कैमरे के साथ सपाई कर रहे ईवीएम की निगरानी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 13 मई को लोकसभा चुनाव का मतदान सम्पन्न होने के बाद सातनपुर मण्डी में पैरामिलेट्री फोर्स की सुरक्षा में ईवीएम मशीन रखी गई है। चप्पे-चप्पे पर पैरामिलेट्री फोर्स तैनात है। संगीनों के साए में केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवान मशीनों की रखवाली कर रहे है। बाहरी गेट पर सुरक्षा की दृष्टि से यूपी पुलिस तैनात की गई है। ईवीएम की निगरानी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य ने अपनी टीम को लगाया है। साथ ही जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रत्येक दिवस वार तैनाती की है। अपने-अपने दिवस पर पार्टी के पदाधिकारी ड्यूटी को निभा रहे है। शुक्रवार को मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा व पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना की ड्यूटी रही। पूरे दिन ड्यूटी करने के बाद एमपी सिंह शाक्य के साथ पदाधिकारी तैनात रहे। हर घंटे में लगी एलसीडी पर कैमरे की निगरानी करते नजर आये। वहीं रात में भी ड्यूटी लगी हुई है। जो एलसीडी के द्वारा अटैच कैमरों से निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *