यूपी में फिर सक्रिय होगा मानसून, 21 जिलों में बारिश का अलर्ट

लखनऊ, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मानसूनी बारिश में ठहराव के बाद मौसम विभाग की ओर से तीन दिनों बाद दोबारा अच्छी बारिश की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में मॉनसून के फिर से लौटने का अनुमान लगाया है। अगले 48 घंटे बाद के कई इलाकों में जोरदार बारिश के आसार हैं। हालांकि पश्चिमी तराई इलाकों में कहीं कहीं अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। 19 अगस्त को पश्चिमी यूपी के तराई इलाकों के आठ जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद आदि में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में 21 अगस्त से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है। पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। फिलहाल प्रदेश में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं।

इन इलाकों में 48 घंटों में बारिश होने की संभावना

जिसमें रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, मैनपुरी, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, महोबा, आगरा तथा आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *