अपना दल एस की मासिक बैठक संपन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपना दल एस की मासिक बैठक पार्टी के अनुसूचित जाति जनजाति मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील गिहार के प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल गंगवार ने की। इस दौरान यश:काई डा0 सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान यश:काई डा0 सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर जिले से अधिक से अधिक लोगों को ले जाने की रणनीति तैयार की गई तथा कुछ महीनों बाद होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोडक़र पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा व केंद्रीय मंत्री बहन अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूती प्रदान की जायेगी, यह तभी संभव हो पाएगा जब प्रत्येक कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों व रीतियों का प्रचार प्रसार करेगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सहकारिता मंच रामेंद्र कटियार, प्रदेश मीडिया प्रभारी विश्व प्रकाश चतुर्वेदी एडवोकेट, अनुसूचित जाति जनजाति मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील गिहार, जिलाध्यक्ष राहुल गंगवार, महिला मंच जिलाध्यक्ष मधु गंगवार, अंबर गंगवार, देव गंगवार, आनंद गंगवार, अविनेंद सिंह, अर्चित मिश्रा सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता व पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *