चिंतामणि सुंदर कांड समिति की मासिक बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चिंतामणि सुंदरकांड समिति की मासिक बैठक समिति के अध्यक्ष बृज किशोर सिंह किशोर के निवास चिंतामणि में संपन्न हुई। बैठक में वार्षिक उत्सव की समीक्षा की गई एवं सदस्यों के पाठ में ना आने की चिंता व्यक्त की गई। अध्यक्ष बृज किशोर सिंह ने सभी सदस्यों से पाठ में समय से पहुंचने की अपील की। कहां की सभी सदस्य पाठ में समय से पहुंचे, जिस की व्यवस्था सुचारू से चलती है। इस मौके पर घनश्याम बाजपेई, नवीन कौशल, अनूप मिश्रा, प्रशांत सिंह, कमलेश दीक्षित, निर्मल दीक्षित, सुबोध मिश्रा, नितेश वर्मा, अजीत वर्मा, पवन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *