समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी की मासिक बैठक सम्पन्न

 निष्क्रीय पदाधिकारी बदले गये, पीडीए पर हुई चर्चा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी की जिला संगठन की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष अमन सूर्यवंशी के प्रतिष्ठान वीरा कृषि सेवा केंद्र नहरोसा नवाबगंज में आयोजित हुई। बैठक में सर्वेश आंबेडकर, नदीम अहमद फारूखी ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमन सूर्यवंशी ने निष्क्रीय पदाधिकारियों को हटाकर नए साथियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने नगर अध्यक्ष शमशाबाद ज्ञानचंद्र राजपूत तथा कायमगंज विधानसभा अध्यक्ष मुन्नालाल कठेरिया, ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज अर्पित यादव को नियुक्त पत्र व माल्यार्पण कर जिम्मेदारी दी और सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी हित में जुटने का आह्वान किया। इसी के साथ मोहम्मद नदीम खान को नगर अध्यक्ष नवाबगंज बनाने पर विचार किया गया। सर्वेश आंबेडकर ने जिला अध्यक्ष अमन सूर्यवंशी को अब तक का सबसे सफल व मेहनती अध्यक्ष बताया। वहीं नदीम अहमद फारूखी ने कहा कि नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सही व्यक्ति को मिलने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी। अमन सूर्यवंशी ने बाबा साहब वाहिनी को जनपद में जमीनी स्तर पर काफी मजबूती दी। बैठक में जिला सचिव डॉ0 आकाश गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज अर्पित यादव, जिला सचिव अनूप कुमार, कार्यकारिणी सदस्य दीपांशु खटीक समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वाहिनी के जिला सचिव सुखदेव कश्यप की बड़ी मां के निधन की सूचना मिलते ही कार्यक्रम की गति धीमी हो गई। जिला अध्यक्ष अमन सूर्यवंशी ने स्वयं उनके घर जाकर शोक संवेदना प्रकट की और परिजनों को ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *