इटावा, समृद्धि न्यूज। जिला पंचायत में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक बैठक एवं कार्यकारिणी विस्तार में मुख्य अतिथि रामसेवक यादव पूर्व राज्यमंत्री एवं समाजवादी महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष लीलावती राजपूत अध्यक्षता एवं सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, विधायक भरथना राघवेंद्र सिंह गौतम की गउपस्थिति में सम्पन्न हुआ। आयोजक राजकिशोर भोजवाल जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने समाजवादी पार्टी इटावा ने शामिल हुए सभी अतिथि के0पी0 सिंह शाक्य प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी, जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, सुनील यादव, केके यादव, जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता, राकेश यादव, नरेंद्र पाल आदि को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। संचालन यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल धनगर ने किया। इस अवसर पर रमेश यादव, राजीव यादव, जबर सिंह राजपूत, सुनील यादव भूरे, हिमांशु राठौर, पुनीत भोजवाल, महिपाल सिंह शाक्य, सत्यवीर पाल, जहीर उर्फ पिन्नक आदि शामिल हुए।
