फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सड़क पार कर रही बालिका को बचाने के चक्कर में मोपेड सवार टकराकर घायल हो गया। वहीं मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और घायल बालिका के पिता ने इलाज कराने की बात की, जिस पर मोपेड सवार ने बालिका का इलाज कराया दिया। जिसके बाद २० हजार रुपयों की मांग की। मना करने पर दबंगों ने मारपीट कर मोपेड छीन ली। पीडि़त के ताऊ ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम ललौर राजपूताना निवासी जगपाल पुत्र राकेश कुमार ने नगर के मोहल्ला कोटला निवासी आदिल पुत्र ना मालूम के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें दर्शाया कि 6 जून को भतीजा मोपेड संख्या यूपी 76एएच/4120 द्वारा चटोरी मार्केट शमशाबाद से घर वापस आ रहा था। स्कूल के पास से गुजरते समय अचानक एक सात साल की बच्ची सड़क की तरफ भाग खड़ी हुई। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक बालिका से टकरा गयी। जिससे दोनों लोग घायल हो गये। मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे बालिका के पिता ने इलाज कराने की बात कही। मोपेड सवार ने बालिका का इलाज कराया। उसके बाद आरोपियों ने 20 हजार रुपये की मांग की। मना करने पर गाली-गलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।
सड़क पार कर रही बालिका को मोपेड सवार ने मारी टक्कर, घायल.
