समृद्धि न्यूज। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने फर्जी बाबाओं पर एक्शन लिया है। ऑपरेशन कालनेमि के तहत फर्जी बाबाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एआई की मदद से 50 से ज्यादा संदिग्ध को पकड़ा गया है, साथ ही यह भी सामने आया है कि इन बाबाओं में 6 ऐसे भी हैं जो मुसलमान हैं, लेकिन भगवा चौला पहनकर घूम रहे हैं।
उत्तराखंड में सावन के पवित्र महीने में चल रही कांवड़ यात्रा को शुद्ध और सुरक्षित बनाने के लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार ने ऑपरेशन कालनेमि शुरू किया है। इस अभियान के तहत फर्जी साधुओं और ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार और देहरादून पुलिस ने इस ऑपरेशन के तहत अब तक दर्जनों संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनमें से 6 मुस्लिम और एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। वहीं, विश्व हिंदू परिषद से जुड़े यशवीर महाराज ने कांवड़ यात्रा को शुद्ध रखने की मुहिम शुरू की है।
शिवभक्त, इतनी बड़ी कांवड़ ना लाएं!
श्रद्धा अमूल्य है – लेकिन सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।
बहुत बड़ी कांवड़ें सिर्फ खतरे बढ़ाती हैं: बिजली की तारों से करंट का खतरा
सड़क पर जाम और हादसे की आशंका
आप सभी से अपील है- छोटी और संतुलित कांवड़ लाएं।।#UttarakhandPolice pic.twitter.com/YRiKGs3aLv
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) July 11, 2025
एआई और फेस रिकॉग्निशन कैमरों से की संदिग्धों की पहचान की जा रही है। 350 से ज्यादा कैमरों से लैस कमांड कंट्रोल सेंटर से पूरे हरिद्वार पर नजर रखी जा रही है। हर की पौड़ी पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत तकरीबन 50 संदिग्धों को अलग अलग जगहों से हिरासत में लिया है। ये भिक्षा मांगने वाले, भीख मांगने वाले संदिग्ध है। इसमें 6 मुस्लिम भी है, इनको पकड़ा गया है। सिटी कंट्रोल रूम में तकरीबन 40 ऐसे संदिग्ध पुलिस की हिरासत में है। जिनको कस्टडी में लिया गया है।
भोलों की सुरक्षा सर्वोपरि….
🔱 हरिद्वार पुलिस की सभी कांवड़ियों से अपील, मानकों से ऊँची कांवड़ लेकर न आएँ।
🔱 कांवड़ मेले को निर्विघ्न संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।@uttarakhandcops
#haryana pic.twitter.com/2C81If5vZp— Haridwar Police Uttarakhand (@haridwarpolice) July 12, 2025
इस अभियान के तहत एसएसपी डोभाल की लीडरशिप में काम किया जा रहा है। देहात क्षेत्र और सिटी एरिया के लिए 2 अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। थाना कलियर ने 6 बाबाओं को गिरफ्तार किया जो मुसलमान हैं, कोतवाली नगर ने 13, श्यामपुर ने 18, कनखल ने 8 ढोंगी साधुओं को गिरफ्तार किया गया।
हरिद्वार पुलिस ने कांवडय़िों से अपील की है कि वे हाईवे पर चलने के बजाय कांवड़ पट्टी का इस्तेमाल करें। कांवड़ पट्टी एक अलग रास्ता है, जहां केवल कांवडि़ए चलते हैं और भंडारे लगाए जाते हैं। यह रास्ता सडक़ हादसों से बचाने में सुरक्षित है। इसके अलावा, प्रशासन ने कांवडिय़ों से तय सीमा से ऊंची कांवड़ न ले जाने की सलाह दी है। ऐसी कांवड़ों को छोटा किया जाएगा, ताकि हाई टेंशन तारों से दुर्घटना का खतरा न हो। शुक्रवार से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं। हर की पैड़ी और आसपास के घाट बम बम भोल के जयकारों से गूंज रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, लंबे समय से नगर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी बाबाओं की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। ये लोग साधु-संतों का चौला पहनकर लोगों को झूठे आशीर्वाद, तंत्र-मंत्र और चमत्कार के नाम पर ठगने का काम कर रहे थे। कुछ मामलों में इनके धोखाधड़ी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की भी जानकारी सामने आई है। इसी के चलते यह ऑपरेशन काफी अहम मायने रखता है।
पकड़े गये कुछ बाबाओं के नाम
- रफीक अंसारी पुत्र अहमद अंसारी, निवासा-नारायणपुर थाना बाराहाट जिला भागलपुर विहान
- महबूब पुत्र अब्दुल हनीफ निवसी-ग्राम खोरमगोटिया थाना बारादरा जिला बरेली
- मौ0 अहमद पुत्र रहु निवासी- ग्राम बोडिंग हाउस जिला हरदोई उत्तर प्रदेश
- रशीद पुत्र बपाती निवासी-वार्ड नंबर 7 फूलबाग थाना नरसिंह गढ़ जिला राजगढ़
- मौ0 इमरान पुत्र मौ0 इस्लाम निवासी- 11 बी तिलजला थाना कड़ाया कोलकता पश्चिम बंगाल
- मौ0 जैन उद्दीन पुत्र शेख अब्बास निवासी-बेलवारी वार्ड न0 13 अंचल पलासी पखरी बिहार
