समृद्धि न्यूज। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल के पास बड़ा हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। जिसमें २ लोगों की मौत हो गई और करीब 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना से लोगों में चीखपुकार मच गई। हादसे की सूचना पाकर फतेहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। बस में फंसे यात्रियों को निकालकर घायलों को अस्पताल भेजा गया। करीब एक दर्जन घायल लोगों को आगरा रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी फतेहाबाद अमर दीप व प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद डीपी तिवारी के साथ यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।
बस यात्री-घायलों में
- छत्तीसगढ़ के जनपद शक्ति के छोटे सिफत निवासी अनिल सोनी पुत्र नानभव
- छत्तीसगढ़ के जनपद शक्ति के छोटे सिफत निवासी सुषमा पत्नी नारायण
- मोहम्मद साहू पुत्र मो0 रहमान निवासी कालेथान छर्रा पट्टी बिहार,
- सुरेन्द्र सिंह पुत्र शिवनारायण सिंह निवासी बोहराहा सिपोन बिहार,
- सूरज कुमार पुत्र रामबाबू महतो निवासी ब्रह्मपुरा गांव जिला दरभंगा बिहार,
- घूरन महतो पुत्र भोला महतो निवासी इजराहा थाना छोराईही जिला बेगूसराय बिहार,
- अमित कुमार पुत्र शत्रुघ्न महतो निवासी ब्रह्मपुरा गाँव जिला दरभंगा बिहार
- भरत चौपाल पुत्र अर्जुन चौपाल निवासी ब्रह्मपुरा गाँव दरभंगा बिहार,
- अन्जू पुत्र विष्णु निवासी छोटा सिपट छत्तीसगढ
- रामदेव पुत्र सीताराम यादव निवासी शाहनन पट्टी जिला मधुबनी बिहार,
- उमधा देवी पत्नी छेदीलाल निवासी चिकना बिरूलू बिहार
- गजानन भारती पुत्र इतवारीलाल निवासी चारपारा थाना मालरबुरदा जिला शक्ति छत्तीसगढ़,
- नारद सुनवानी पुत्र नाईन भऊ निवासी छोटा सिपत छत्तीसगढ़,
- मो0 निजामुद्दीन पुत्र मो0 नाजिब निवासी शंकरपुर मधुवनी बिहार
- सुरेश महतो पुत्र भोला महतो निवासी इजराहा थाना छोराही जिला बेगूसराय बिहार
केबिन में फंस गए लोग
पुलिस के मुताबिक प्राइवेट डबल डेकर बस दिल्ली से 60 सवारियां लेकर बिहार जा रही थी। बस को चालक बड़ी तेज रफ्तार से चला रहा था। उसने साइड में खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। ट्रक में पत्थर लदे थे। जिस कारण बस का केबिन कुचल गया। उसमें दो लोगों के शव फंस गए। धमाके की आवाज सुनते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे की है।
