जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के हारवन जंगल क्षेत्र में सेना ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। पहलगाम हमले से आतंकियों के जुड़ाव की जांच जारी है।
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को सेना ने ऑपरेशन महादेव में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पहलगाम आतंकी हमलों में शामिल सुलेमान को मार गिराया गया है। उस पर 20 लाख रुपये का इनाम था। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को अटैक हुआ था, जिसमें 26 मासूमों को मार गिराया गया था। ऑपरेशन महादेव. लिडवास के सामान्य क्षेत्र में संपर्क स्थापित हो गया है। ऑपरेशन जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों के नाम अबू हमजा/हारिस, यासिर और सुलेमान है। सूत्रों के मुताबिक, सुलेमान नाम का आतंकी पहलगाम हमले में शामिल था, अभी भी एजेंसिया यही कन्फर्म कर रही हैं कि क्या मारा गया आतंकी वही सुलेमान है या नहीं जो हमले में शामिल था। भारतीय सेना की चिनार कोर के अनुसार, लिडवास क्षेत्र में गोलीबारी शुरू हुई और इस मुठभेड़ में दहशतगर्दों को ढेर कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने मुलनार के वन क्षेत्र में घेराबंदी और सर्च ऑरपेशन को अंजाम दिया।
ऑपरेशन महादेव जारी
अधिकारियों के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने हरवान के मुलनार इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया। सुरक्षाकर्मी जब तलाशी अभियान चला रहे थे, तब कुछ दूरी से दो राउंड गोलियों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया और आतंकवादियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घेरे गए इलाके में दो से तीन आतंकवादी मारे गए हैं, आपरेशन महादेव जारी है।
