नर्सिंग होम में प्रसूता व नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर अमलैया निवासी इंद्रेश कुमार की 28 वर्षीय पत्नी सीमा को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार दोपहर 11 बजे आशा कार्यकर्ता अनीता ने सीमा को मसेनी स्थित अंजली हास्पिटल में भर्ती कराया। नर्सिंगहोम में स्वजन से प्रसव कराने पर 22 हजार रुपये जमा कराए गये। आपरेशन से सीमा को प्रसव कराया गया। सीमा ने बेटे को जन्म दिया। इस दौरान दोनों की हालत बिगड़ गई। नवजात को लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू भेज दिया गया। वहां पर शिशु ने दम तोड़ दिया। संचालक की सलाह पर स्वजन सीमा को सैफई ले जा रहे थे। रास्ते में सीमा ने भी दम तोजड दिया। स्वजन दोनों के शव नर्सिंगहोम ले आए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। जिस पर नर्सिंगहोम संचालक सुधीर कुमार ने सीमा के पति की पिटाई कर दी। पुलिस ने जांच कर सुधीर को हिरासत में ले लिया। ब्लड के नाम पर 20 हजार जमा कराने का आरोप लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *