विजयादशमी को शारदीय नवरात्रि के उपरान्त मां दुर्गा की विदाई

शाहाबाद, समृद्धि न्यूज़। श्री नव दुर्गा पूजन महोत्सव समिति के द्वारा नौ दिनों के बाद शारदीय नवरात्र के उपरांत विजयादशमी को मां दुर्गा भक्तों को उनकी पूजा-अर्चना का आशीर्वाद देकर विदा हुई। मां की विदाई के पूर्व भक्तों ने मां की प्रार्थना कर उनसे अगले वर्ष पुन: आने का निवेदन करते हुए आशीर्वाद मांगा। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन महानवमी तिथि को दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा का हवन, आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। वैदिक उच्चारण के साथ किए गए हवन-पूजन से पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। पूजा पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ भी देखी गई। लोगों ने अपने परिवार के साथ पूजा पंडाल में पहुंचकर मां से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। वहीं हवन पूजन के बाद पूजा पंडाल में कन्या भोजन का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कन्याओं को प्रसाद एवं दक्षिणा देकर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया।

महानवमी के बाद विजयादशमी को मां जगतजननी को पूरे विधि विधान से विदाई की गई। दिलेरगंज शाहाबाद में नौ दिनों तक पूरे विधि-विधानों के साथ मां की पूजा-अर्चना की गई।

मां की प्रतिमा का विसर्जन पूजा समिति के द्वारा धूमधाम के साथ किया गया। मां की विदाई को लेकर श्रद्धालुओं में बहुत उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं ने दिलेरगंज से सदर बाजार होते हुए पिपरिया घाट तक विसर्जन यात्रा के दौरान जमकर जय माता दी के जयकारे लगाए।

श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के द्वारा बनाई गई प्रतिमा को ट्रॉली पर रख कर विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रतिमा को पूजा पंडाल से निकालकर बड़ी बाजार एवं सदर बाजार होते हुए पिपरिया घाट ले जाया गया, जहां पूरे विधि विधान के साथ माता की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। इस यात्रा में पूर्व प्रमुख नवनीत गुप्ता आर्य,सभासद रमाकांत मौर्य, रचित गुप्ता, संजय मिश्रा,मानू मिश्रा, नितांत रस्तोगी, बसंत गुप्ता,मंगल मिश्रा, राजीव बाजपेई, वैभव मिश्रा अग्निवेश बाथम, असित गुप्ता, गौतम रस्तोगी, ज्ञान प्रकाश गुप्ता आदि के साथ पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *