कंपिल, समृद्धि न्यूज। जमीनी विवाद में युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत बिगडऩे स्वजन इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी तीस वर्षीय अनुज शर्मा का छ: दिन पूर्व सोमवार जमीन के बंटवारे को लेकर चचेरे भाई मिंटू उर्फ रजनेश शर्मा से विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर दोनों में मारपीट हो गई। जिससे अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार सुबह अनुज की तबियत बिगड़ गई। अनुज अपनी माता कमलेश के साथ कायमगंज स्थित एक निजी अस्पताल गया। जहां डाक्टर ने उन्हें सीएचसी ले जाने के लिए कहा। सीएचसी में मौजूद डाक्टर ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
मारपीट में घायल युवक की मौत, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
