मां गंगा भारतीय संस्कृति की धरोहर: डा0 नीतू मसीह

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला गंगा समिति के तत्वाधान में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत गंगा नदी एवं अन्य नदियों के संरक्षण हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रखा बालिका इंटर कॉलेज में किया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नमामि गंगे की जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की कई छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा गंगा कथा का वर्णन किया गया। निहारिका पटेल के द्वारा उपस्थित छात्राओं से गंगा के विषय में प्रश्न पूछे गए।

जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढक़र प्रतिभाग किया। गंगा नदी एवं अन्य नदियों के संरक्षण हेतु स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त अभियान, वृझारोपण, जल संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण आदि की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्या नीतू मसीह ने कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति की धरोहर है। गंगा के किनारे निवास करने वाले कई लोग गंगा से ही अपना जीविकोपार्जन करते हैं। अत: हम सभी को अपने दायित्वों का पालन करते हुए मां गंगा एवं पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए अभियान चलाना चाहिए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्राओं को मैडल व नमामि गंगे की पुस्तिका प्रदान की गई। उपस्थित सभी लोगों को गंगा व नदियों के संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। विद्यालय में छात्राओं की जागरूकता बढ़ाने हेतु नदियों एवं पर्यावरण संरक्षण के नियम लिखे पोस्टर व बैनर भी लगाए गए। शांतनु कटियार ने कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की। इस अवसर पर गंगा सेवक निशू कटियार, विकास कुमार एवं अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *