मेरठ: यूपी आजकल सास दामाद, समधी-समधन और दूल्हा-दुल्हन की खबरों से सुर्खियों में आ गया है। जहां थोड़े दिन पहले अलीगढ़ में एक सास होने वाले जमाई संग फरार हो गई थीं, तो वहीं अब मेरठ से एक अनोखा मामला सामने आया है, मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक को धोखे से अपनी होने वाली दुल्हन की मां से शादी करवा दी गई। 22 वर्षीय मोहम्मद अज़ीम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी 21 साल की मंताशा नामक लडक़ी से तय हुई थी, जो शामली जिले की रहने वाली है, यह रिश्ता अज़ीम के बड़े भाई नदीम और भाभी शाइदा ने तय कराया था।
मेरठ जिले में मोहम्मद अज़ीम ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी के दौरान दुल्हन के रूप में उसकी होने वाली पत्नी की बजाय धोखा देकर उसकी मां (सास) से निकाह करा दिया गया।
5 लाख रुपये के लेन-देन की बात
शादी 31 मार्च को हुई। शादी की रस्मों के दौरान मौलवी ने दुल्हन का नाम ताहिरा् लिया। जिससे अज़ीम को शक हुआ। जब निकाह के बाद घूंघट उठाया गया, तो अज़ीम को हैरानी हुई कि उसके सामने 45 वर्षीय विधवा महिला थी, जो मंताशा की मां ताहिरा निकली,् अज़ीम ने आरोप लगाया कि शादी में 5 लाख रुपये का लेन-देन भी हुआ था। जब उसने इस धोखाधड़ी का विरोध किया, तो उसके भाई और भाभी ने उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।