डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार बच्चे की मौत, मां घायल

उन्नाव , समृद्धि न्यूज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से अपने बच्चे को स्कूटी से घर जा रही मां को तेज रफ्तार डंफर ने टक्कर मार दी। जिससे बच्चे की मौके पर मौत हो गई । जबकि मां गम्भीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी देवारा मार्ग की है। जहां ग्राम देवारा निवासी जितेन्द्र कुमार चौधरी का 7 वर्षीय पुत्र आदित्य चौधरी जो अकरमपुर स्थित वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में क्लास एक का छात्र था। जिसे आज दोपहर स्कूल में छुट्टी होने के बाद मां संगीता आदित्य को स्कूटी से लेकर घर जा रही थी । अभी वह सहजनी के पास पहुंची थी तभी तेज रफ्तार डंफर ने टक्कर मार दी। जिससे आदित्य चौधरी की मौके पर मौत हो गईं। जबकि संगीता गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना की सूचना पर गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क मार्ग जाम कर हंगामा किया और तेज रफ्तार चल रहे डंफरों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।वही पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *