दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। दो बच्चों की मां घर से नगदी व जेवरात लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीडि़त पति ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।
थाना क्षेत्र के गांव ककियूली के मजरा बदकिनी निवासी शेर सिंह पुत्र राम प्रकाश जाटव ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि बीते दिन उसकी आशु देवी घर में अपने दो बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई। जब खोजबीन को पता चला कि गांव का सुखवीर पुत्र छोटेलाल जाटव बहला-फुसलाकर भगा ले गया। भगा ले जाने में सहयोग उसकी मां फूलमती देवी ने किया। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *