मातृ शक्ति अपनी संतानों को देश प्रेम और हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करें: विधायक महेश चन्द्र

माहौर वैश्य सभा के वार्षिकोत्सव में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माहौर वैश्य सभा का वार्षिकोत्सव भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में सम्पन्न हुआ। हर्षोल्लास के साथ समाज के लोगों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। चित्र कला, गुब्बारा दौड़, कुर्सी दौड़ के साथ हिन्दू धर्म और भारतीय संस्कृति वैभव पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, मेहंदी लगाओ, थाल सजाओ, महिला अंताक्षरी, फैंसी डे्रस, नृत्य, गायन, स्वास्थ्य शिशु आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। समाज की महिलाओं ने व बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया और लकी ड्रा सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि बदायूं के सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता के अलावा चिकित्सक डा0 अरविन्द गुप्ता, कृष्णकांत महाजन ने बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने समाज को ज्यादा सशक्त और शिक्षित बनाने पर बल दिया। महेश चन्द्र गुप्ता ने मातृ शक्ति से कहा कि अपनी संतानों को देश प्रेम और हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए संस्कार प्रेरित बनाये। युवाओं को अपने अंदर राजनैतिक आकांक्षा जाग्रत करने की अपील की और देश की राजनीति में वैश्य समाज की हिस्सेदारी बढ़ाने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि एक दूसरे के पीछे न चलकर अपना नेतृत्व करने वाला बनना होगा। कृष्णकांत ने कहा कि समाज में शिक्षा और महिला सशक्तिकरण बहुत जरुरी है। अरविन्द गुप्ता ने कहा कि समाज के वह हर समय तैयार है और समाज में सर्वाधिक सहयोग करने वाले भामाशाह रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष उमेश चन्द्र गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, नरेश चन्द्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, विशाल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। संचालन मुकेश गुप्ता व शिवम गुप्ता ने किया। आभार अध्यक्ष उमेश चन्द्र गुप्ता ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *