माता सावित्रीबाई फुले का जीवन आज भी हमें प्रेरणा देता: अजीत यादव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा/गोष्ठी का आयोजन हुआ। सभी ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र एवं इस मातृभूमि और समाज के लिए किए गए संघर्ष को याद किया।
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा पौराणिक व्यवस्था में महिलाओं के पास शिक्षा का अधिकार नहीं था ,महिलाएं पठने-पाठन का कार्य नहीं कर सकती थी, उस दौरान माता सावित्रीबाई फुले न सिर्फ खुद पढ़ी, बल्कि समाज की अन्य महिलाओं में उन्होंने शिक्षा के प्रति जागृति पैदा की और दूसरी महिलाओं को भी पढ़ाया।
जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का जीवन आज भी हमें प्रेरणा देता है और ये बताता है कि कोई व्यक्ति जब समाज की लिए जीना प्रारंभ कर देता है फिर उसकी जीवन ज्योति सदा-सर्वदा ऐतिहासिक धरोहर बनकर अमर हो जाती है, इसलिए हम सबको अपने साथ-दूसरों की जिंदगी भी बदले ऐसे प्रयास करने चाहिए, संपूर्ण परिवर्तन एक साथ नहीं हो सकता, लेकिन एक दिन बदलाव जरूर होता है, सावित्रीबाई फुले ने पहली बार सिर्फ 9 बालिकाओं को पढ़ाने की शुरुआत की थी और आज उस बदलाव की नींव पर खड़ी इमारत हम सब के सामने है। इस दौरान अरविंद यादव, अमन सूर्यवंशी, नरेंद्र सिंह यादव, अजब सिंह शाक्य, रामपाल सिंह यादव, राजपाल यादव, शिवम पटेल, सुधीर शाक्य, मुलायम सिंह, शिवकुमार बाथम, अतुल बाथम, डॉ0 संजय यादव, जयराम यादव, विनोद यादव, अनुराग यादव, संजीव कुमार, अर्चित शर्मा, सुधीर यादव, सत्येंद्र प्रताप सिंह, कौशलेंद्र यादव, बलराम सिंह यादव, सलमान अहमद, विवेक भारद्वाज, स0 प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता मौजूद रहे।
महिलाओं के लिए विद्या की देवी साबित हुईं माता सावित्रीबाई फुले
