सीपी विद्या निकेतन में धूमधाम से मना मातृ दिवस

बुलंदियों पर पहुंचे छात्रों की माताओं को किया गया सम्मानित
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सीवी विद्या निकेतन इंण्टर कॉलेज के प्रांगण में मातृ दिवस धूमधाम से रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर मिथलेश अग्रवाल ने की। उन्होंने बच्चों को नकद पुरस्कार देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और शिक्षा के प्रति जागरूक किया। अनुपम गंगवार, लक्ष्मी यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मेधावी छात्र गौरव यादव व प्रशांत तिवारी की माता पुष्पा देवी, सुकन्या देवी को सम्मानित किया। जिन्होंने विषम परिस्थितियों मेंअपने पुत्र को शिक्षा प्रदान की और वह उच्च स्थान पर पहुंचा। गौरव यादव नेट परीक्षा उत्तीर्ण करके एम.बी.बी.एस.प्रथम वर्ष का छात्र है। प्रशान्त तिवारी बी0 टेक परीक्षा उत्तीर्ण करके नोएडा में इजीनियर के पद पर कार्यरत है। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश चन्द्र तिवारी ने कार्यक्रम में उपास्थित सभी माताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सी0पी0वी0एन के प्रधानाचार्य आर0के0 वाजपेयी, डा0 मनोज तिवारी, वीर सिंह, नेहा रस्तोगी, अनिकेत शाक्य आदि अध्यापक उपास्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *