मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने की बीसी संचालक से चार लाख की लूट

एसपी ने घटनास्थल का किया मौका मुआयना

लखीमपुर खीरी। मंगलवार सुबह आधे घंटे के अंतराल में दो लूट की घटनाओं ने पुलिस महकमे को हिला दिया। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी , सीओ धौरहरा सहित एसपी खीरी भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की। एसपी ने क्षेत्रीय पुलिस अफसरों को तत्काल घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे दिन दहाड़े धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बीसी संचालक से 4 लाख रुपए से ज्यादा की लूट हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने तहकीकात शुरू कर दी। मामले की संजीदगी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया।
थाना क्षेत्र पढ़ुआ के मुन्नूपुरवा निवासी अमित कुमार बीसी संचालक बाइक पर सवार होकर धौरहरा के पहाड़ियापुर बाजार अपने सेंटर पर जाते वक्त महादेव तुलसीरामपुरवा रोड पर दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने एकांत में ओवरटेक करते हुए धारदार चाकू के सहारे रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग की छीना-झपटी के प्रयास में संचालक के दाहिने हाथ में चाकू लग गया। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमसेर बहादुर सिंह व कोतवाल सुरेश मिश्रा ने दल बल के साथ आनन फानन में मौके पर पहुंचकर मौजूद अमित से जानकारी लेकर उच्चाधिकारियों को सूचित किया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन गौतम ने मौका-ए-वारदात का जायजा लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीसी संचालक की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए अतिशीघ्र घटना का खुलासा होगा।इस दौरान थाना प्रभारी खमरिया ओपी राय सहित अन्य पुलिस कर्मी व क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *