फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माउंट लिट्रा जी विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन हर्षोंल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी की पत्नी डा0 वंदना द्विवेदी का स्वागत चेयरमैन वरुण गंगवार व विद्यालय की प्रबंधिका रंजना चौधरी तथा प्रधानाचार्या रबाब आब्दी ने किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि आकांक्षा समिति की अध्यक्षा प्रोफेसर डॉ0 वंदना द्विवेदी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में अभिभावक, विद्यालय की प्रधानाचार्या, समस्त शिक्षकगण, खेल प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि डा0 वंदना द्विवेदी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से अनुशासन, समय-प्रबंधन, टीम भावना, आत्मविश्वास तथा हार-जीत को समान भाव से स्वीकार करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही इतनी ठंड होने के बाद बच्चों तथा विद्यालय प्रबंधन टीम, अध्यापकों का अदम्य उत्साह देखकर उन्होंने सभी लोगों की प्रशंसा की। खेल दिवस का शुभारम्भ विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट से किया गया। छात्राओं ने स्वागत नृत्य की प्रस्तुति कर आये समस्त अतिथियों का स्वागत किया। प्लेगु्रप में कक्षा सात के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें क्रिसमस डांस, रिबन डांस, बैडमिंटन व बैट डांस कर लोगों से सराहना बटोरी। कक्षा आठ के छात्रों द्वारा पिरामिड का प्रदर्शन किया गया। छोटे बच्चों ने ताइक्वांडो के नये आयामों को सबके सामने दिखाकर सबको हैरत में डाल दिया। खेल दिवस के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें विद्यालय के नन्हें विद्यार्थियों की गुब्बारा रेस, खरगोश रेस, कोन रेस, रिले रेस, लंबीकूद, संतुलन दौड, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, शॉटपुट तथा टीम खेल प्रमुख रहे। जूनियर और सीनियर गल्र्स-व्याय की 100 मीटर रेस, रिले रेस ने भी सभी प्रतियोगियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने अपने हाउस का प्रतिनिधित्व किया। पूरे खेल दिवस के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढक़र भाग लिया। छात्रों में अपार उत्साह देखने को मिला। खेल मैदान में अनुशासन, समर्पण और सहयोग की भावना स्पष्ट दिखाई दी, जो विद्यालय के संस्कारों को दर्शाती है। जोश और खेल भावना के नाथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। दर्शकों ने प्रतिभागियों का तालियों से उत्साहवर्धन किया। विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सभी बच्चों को निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश प्रबंधिका डॉ0 रंजना चौधरी ने देते हुए शुभ कामनाएं दीं। पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
शारीरिक व मानसिक विकास का उत्सव बना माउंट लिट्रा का खेल दिवस
