हिमाचल में भारी बारिश के चलते बस पर गिरा पहाड़, 15 लोगों की मौत

समृद्धि न्यूज। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बल्लू पुल के पास बड़ा हादसा हुआ है। पहाड़ से मिट्टी और पत्थर गिरने से यात्रियों से भरी बस मलबे में दब गई। अब तक १५ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और राहत-बचाव कार्य जारी है।
जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले बल्लू पुल के पास झंडुता इलाके में भूस्खलन हो गया है। चलती बस के ऊपर मलबा गिर गया है। भूस्खलन की चपेट में आने से बस में सवार यात्री भी उसकी चपेट में आ गए हैं। बस में 30 लोग सवार थे। फिलहाल १५ लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है। सीएम दफ्तर से 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। बताया जा रहा है कि मरोतन से घुमारवीं जा रही थी, इस दौरान बरठीं के पास बल्लू पुल ओर पूरी पहाड़ी टूट कर बस के ऊपर गिर गई। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर जेसीबी बुलवाई और बस के ऊपर से मलबे को हटवाया। इसके बाद घायलों को बस से निकालकर एबुलेंस की मदद से घुमारवीं झंडूता अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद छह यात्रियों की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, बाकी आठ यात्रियों ने अस्तपाल में दम तोड़ दिया, वहीं तीन यात्री बस से सुरक्षित निकाले गए हैं,् वहीं अन्य के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। बस हादसे की सूचना मिलने के बाद उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कुल्लू दशहरा के कार्यक्रम को छोड़ हादसा स्थल के लिए निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *