कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गाँव पचरोली, पंछी नगला, सिनोली बाढ़ से प्रभावित हैं। बुधवार को इन ग्रामों में सांसद मुकेेश राजपूत व उप जिलाधिकारी डॉ0 अतुल कुमार ने पहुंचकर बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री बांटी। सांसद ने बाढ़ पीडि़तों से कहा कि उन्हें चिंता करने की कोई जरुरत नहीं। सरकार उनकी हर सम्भव मदद कर रही है और आगे भी इसी तरह की मदद जारी रहेगी। बुधवार को करीब ५४० बाढ़ पीडि़तों को बाढ़ राहत सामग्री के पैकेट वितरित किये गये। जिसमें आटा, तेल, मसाले व अन्य खाद्यान्न शामिल है। बाढ़ राहत सामग्री के पैकेट पाकर ग्रामीण काफी खुश नजर आये। इस दौरान कई ग्रामीणों ने सांसद व एसडीएम को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर ग्रामीणों को भरोसा दिया गया कि उनकी हर समस्या का समाधान किया जायेगा। इस दौरान तहसीलदार विक्रम सिंह, ब्लाक प्रमुख पति अरुण दुबे, ग्राम प्रधान अनिल राजपूत, आसिफ मंसूरी, मनोज गंगवार सहित कई लोग मौजूद रहे।
