सांसद ने गंगा नदी में 2.35 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का किया संचय

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नदियों में मत्स्य संम्पदा के निरंतर बनाये रखने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत नदियों में मत्स्य अंगलिकाओं संचय किया जा रहा है। मत्स्य विभाग के तत्वाधान में सासद मुकेश राजपूत एवं निषाद पार्टी जिला अध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने गंगा नदी के पांचाल घाट पर 2.35 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय किया। सरकार द्वारा नदियों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन हेतु यह कार्य किया जा रहा है। जिस से मछलियों का उत्पादन बढऩे के साथ-साथ मछुआ समुदाय के निर्बल व्यक्तियों को रोजगार के अधिक से अधिक संसाधन भी उपलब्ध होगें। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारद लाल राना ने बताया कि 2.35 लाख रोह, कतला नैन प्रजाति की मत्स्य अंगुलिकाओ का क्रय उपरोक्त योजनाअन्तर्गत उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम की खुटार हैगरी शाहजहांपुर से किया गया है। ज्ञातव्य हो कि नदियों में मछलियों की कमी न रहे साथ में में नदियों के प्रदूषण में भी कमी कम रहेगी। इसके लिए प्रति वर्ष मत्स्य विभाग द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर मत्स्य निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, कनिष्ठ सहायक चंन्द्रिका प्रसाद, मछुआ चंन्द्रप्रकाश, मत्स्य पालक अजीत बाथम, सुरेश कश्यप, अमरनाथ बाथम, सर्वेश कश्यप, दुर्गेश कश्यप, राकेश बाथम, मुनेश कश्यप, सुशील मिश्रा, कुलदीप उपस्थत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *