सफाई कर्मचारियों को शाल ओड़ाकर किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ७५वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत स्वच्छता अभियान के तहत रोडवेज परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रोडवेज के अधिकारियों व नगर पालिका परिषद के ईओ विनोद कुमार की देखरेख में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत व जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व चेयरमैन वत्सला अग्रवाल ने स्वच्छता पखवाड़ा में भाग लिया और रोडवेज बस स्टैण्ड परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी गई। जिलाधिकारी व सांसद एवं पालिकाध्यक्ष द्वारा स्वच्छता अभियान में भाग लेकर वृक्षारोपण किया गया और नगर पालिका के कर्मचारियों को माल्यार्पण कर शाल ओड़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा, रूपेश गुप्ता, ईओ नगर पालिका विनोद कुमार, एआरएम रोडवेज राजेश कुमार, संजीव गुप्ता, आदित्य मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
सेवा पखवाड़ा के तहत सांसद, डीएम व चेयरमैन ने लगाई झाडू
