सांसद ने पंकज राय को पटुका पहनाकर भाजपा में किया शामिल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजसेवी पंकज राय को सांसद मुकेश राजपूत ने भाजपा का पटुका पहनाकर सदस्यता दिलायी। भोलेपुर लोको रोड स्थित उनके निवास पर सांसद मुकेश राजपूत ने पहुंचकर पंकज राय को भाजपा में शामिल करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलायी। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि यह हमारे पुराने साथी है। शिक्षक राजनीति से जुड़े हुए थे। रविवार को उनके निवास पर पहुंचकर सांसद ने सदस्यता दिलायी और कहा कि पंकज राय के भाजपा में शामिल होने से मजबूती मिलेगी। आज पूरे देश में मोदी के नेतृत्व में लोग पार्टी में जुड़ रहे है। पंकज राय ने कहा कि हमारी हिन्दुत्व विचारधारा हमेशा रही है। समाजसेवी होने के नाते हम दल में नहीं शामिल थे, दिल से जुड़े हुए थे। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं। इस मौके पर पूर्व डीजीसी प्रभा शंकर औडिच्य, योगीराज दबे श्याम मोहन तिवारी, अरुण गुप्ता, शैलेंद्र राजपूत, आलोक तिवारी, रवि यादव, सुलेहमान, पप्पू भैया, वीरेंद्र बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *