डीएम रहे मौजूद सूची में नहीं था नाम फिर भी हुआ सम्मान

समृद्धि न्यूज
फ़र्रुख़ाबाद समृद्धि न्यूज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में पूर्व सैनिक सजायापता आरोपी को किया सम्मान समारोह।देश मे बड़े हर्ष उल्लास के 77 वे स्वतंत्रता दिवस का आयोजन मनाया गया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आहवाहन पर हर घर तिरंगा का आयोजन हुआ था स्वंतन्त्रता दिवस के समय कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत , अमृतपुर भाजपा विधायक सुशील शाक्य , अपना दल विधायक सुरभि गंगवार , जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व कलेक्ट्रेट परिसर के कर्मचारियो ने राष्ट्रीय गीत व झंडारोहण किया गाया। सांसद मुकेश राजपूत ने झण्डारोहण कर तिंरगा फहराया इस दौरान पूर्व सैनिक का सम्मान समारोह किया गया।जिसमें कोतवली फतेहगढ के मोहल्ला निवासी सुबोध अवस्थी पुत्र मुंशीलाल अवस्थी को स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा विधायक सुशील शाक्य , भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के द्वारा सम्मानित किया।सुबोध अवस्थी के विरुद्ध अपराध संख्या 314/1998 में हत्या व बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था। उक्त मामले में साक्ष्य गवाह के आधार अपर जिला जज विशेष ई सी एक्ट न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह ने सुबोध अवस्थी को हत्या व बलात्कार के मामले में दोषी करार देते हुए 29 जून 2022 को आजीवन कारावास से दण्डित किया था।
