सांसद ने बाबाजी के सामने फैलायी झोली, मिला ठुल्लू

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जब-जब चुनाव या बजट आता तो फर्रुखाबाद के लोगों में उम्मीद जागती कि शायद इस बार फर्रुखाबाद को कुछ बड़ा विकास व रोजगार का पैकेज मिल जायेगा, लेकिन हर वार निराशा ही हाथ लगती है और वही इस बार भी हुआ। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना चंद दिनों में ही जारी होने वाली है। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता को करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रिश्चियन इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को सम्बोधित किया। उनके सम्बोधन से पूर्व सांसद व प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने कई बार उनकी चरण वंदना कर फर्रुखाबाद के लिए जनप्रतिनिधियों की निधि से हटकर झोली फैलाकर मांग की। जिसमें कुछ मांगे उन्होंने मन से बतायी। जिसमें फर्रुखाबाद का नाम पांचाल नगर करने की घोषणा मुख्यमंत्री जी इस मंच से करें। दूसरी फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ें और कोई बड़ा उद्योग फर्रुखाबाद को दे दें। जिससे लोगों को रोजगार मिल सके। कम्पिल को तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग की, पर प्रत्याशी की झोली खाली की खाली ही रह गयी। सिवाये आश्वासन के कुछ नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने इतना जरुर कहा कि एक्सप्रेस-वे का अधिकांश सर्वे हो चुका है। जल्द ही प्रयास किया जायेगा कि गंगा एक्सप्रेस-वे को फर्रुखाबाद व बुंदेलखण्ड से भी जोड़ा जायेगा। इसके लिए किसी के पास जाने की जरुरत नहीं है। बताते चले कि विधानसभा चुनाव में भी इसी स्थान पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित किया था कि गंगा एक्सप्रेस-वे से कट देकर फर्रुखाबाद को जोड़ दिया जायेगा, लेकिन आज तक वह कार्य पूरा नहीं हुआ। अब ऐसे में सवाल यह है कि चुनावी आश्वासन है या वाकई में फर्रुखाबाद को एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री को सुनने आयी जनता मुख्यमंत्री की ओर निगाहे गड़ाकर इस आशा में बैठे कि शायद अब बुलडोजर बाबा फर्रुखाबाद के लिए किसी पैकेज की घोषणा कर देंगे। जनता की उम्मीदों पर पानी उस समय फिर गया जब संबोधन खत्म हुआ और बुलडोजर बाबा हाथ हिलाते हुए अपने उडऩ खटोला की ओर जल्द दिये। फिर क्या था लोग आपस में चर्चा करने लगे अरे इस बार भी बाबा जी ने भाषण के अलावा फर्रुखाबाद को घोषणाओं के नाम पर ठुल्लू दे दिया।

सभा में सफाईकर्मियों, आशा कार्यकत्रियों ने बढ़ाई भीड़

नवाबगंज। मुख्यमंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए अधिकारियों ने न जाने क्या-क्या जतन किये। आला अधिकारियों के निर्देश पर विकास खंड के कर्मचारियों ने दो बसों से आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुएं तथा समूह की महिलाओं व विकास खंड क्षेत्र के सभी सफाई कर्मचारियों को दो बसों से लंच पैकेट की व्यवस्था कर बसों को रवाना किया गया। विकास खंड कर्मचारियों के अनुसार ढाई सौ लंच पैकेट की व्यवस्था हुई थी, लेकिन सभा स्थल पर जाने के लिए अधिक भीड़ नहीं कर पाए। विकास खंड कर्मचारियों ने बताया की करीब डेढ़ सौ महिलाओं तथा सफाई कर्मचारी सहित सब लोग हुए थे। जिनको दो बसों से रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *