नवाबगंज-मंझना मार्ग पर बघार के समीप सडक़ के किनारे मिट्टी धंसी

गहरा गड्ढा होने से कभी भी हो सकता है कोई बड़ा हादसा, लोगों में रोष
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सडक़ के किनारे मिट्टी धंसने से गहरा गड्ढा हो गया। जिससे निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गड्ढे से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज-मंझना मार्ग पर बघार के समीप सडक़ के किनारे मिट्टी धंस गयी है। जिससे गहरा गड्ढा हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) द्वारा मिट्टी धंसने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे स्थानीय लोगों में काफी रोष है। आसपास के गांवों के निवासी राहुल कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, रामविलास राजपूत और करन सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि पीडब्लूडी को सूचना देने के बावजूद अभी तक किसी अधिकारी ने कोई कार्य नहीं किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस लापरवाही के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोग बताते हैं कि गड्ढा काफी गहरा है। जिससे कभी भी कोई वाहन गिर सकता है और कोई बड़ा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसके बावजूद भी विभाग हाथ पर हाथ धरे किसी बड़ी अनहोनी घटना का इंतजाम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *