Headlines

मुकेश गुप्ता बने भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कानपुर मंडल कमिश्नरी के मंडल संगठन मंत्री व मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने अपने इस पद से त्यागपत्र दे दिया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल को भेजे गए अपने त्यागपत्र में गुप्ता ने कहा कि मैं यह त्यागपत्र अपना व्यक्तिगत निर्णय लेने के बाद दे रहा हूं। बीते दो दिन पूर्व उन्हें दायित्व सौंपा गया था। दो दिन बाद ही उनका भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल से मोहभंग हो गया। उन्होंने अपने व्यापारी साथी प्रमोद गुप्ता के साथ रहने व काम करने की इच्छा जतायी। जिस पर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने मुकेश गुप्ता को प्रदेश संगठन मंत्री व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है। मुकेश गुप्ता का बिना पद मांगे ही कद बढऩे लगा है। उन्होंने प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया और भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल में पदाधिकारी बनने पर संगठन मजबूत करने की बात कही है। उनके प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता व मनोज अग्रवाल, गोपाल गुप्ता, आंद मोहन वर्मा, अखिल वर्मा, अर्चना द्विवेदी, अतुल शंकर दुबे, जितेन्द्र अग्रवाल, प्रीती गुप्ता, गायत्री मिश्रा, अरुण गुप्ता आदि ने मुकेश गुप्ता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसका मैं निर्वाह्न करुंगा और अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का प्रयास करूंगा। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री के साथ न काम करते हुए त्याग पत्र देना अपने आप में सवाल है। इससे लगता है कि वह असहाय जिलाध्यक्ष हो गये है। क्योंकि उनकी महिला जिलाध्यक्ष दूसरे संगठन में चली गई है। फर्रुखाबाद के नगर अध्यक्ष चले गये है। एक माह बीत जाने के बाद भी आदेश अग्निहोत्री द्वारा एक भी पदाधिकारी नहीं बनाया गया है। इससे साफ स्पष्ट होता है कि उनके साथ लोग काम नहीं करना चाहते है। दो दिन पूर्व आदेश ने ही पत्र जारी कर मुकेश गुप्ता को पदाधिकारी बनाया था। फिर भी उनका साथ छोडऩा और दूसरे संगठन में जाना अपने आप में सवाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *