फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोहिया अस्पताल की स्टाफ नर्स ने बीते दिन डॉ0 रोहित तिवारी पर कई आरोप लगाते हुए थाना कादरीगेट में तहरीर दी थी, लेकिन शुक्रवार को स्टाफ नर्स चिकित्सक पर लगाये गये आरोपों से मुकर गयी और समझौता लिखकर दे दिया।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता विदेह कुमारी पुत्री रजनेश शरण अग्निहोत्री जो कि जिला अस्पताल लोहिया पुरुष चिकित्सालय में स्टाफ नर्स के पर पर तैनात है। गुरुवार को वह बर्न यूनिट में ड्यूटी पर तैनात थी। उसने आरोप लगाया था कि करीब 11 बजे सर्जन डॉ0 रोहित तिवारी अपने साथियों के साथ आए और उससे अभद्रता करने लगे। इसके अलावा स्टाफ नर्स ने अन्य कई आरोप लगाकर अपने भाई के साथ कादरीगेट थाने में जाकर तहरीर दी थी, लेकिन शुक्रवार को लोहिया अस्पताल के चिकित्साधीक्षक के सभागार में चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ के समक्ष स्टाफ नर्स द्वारा डॉ0 रोहित तिवारी पर लगाये गये सभी आरोपों से मुकर गयी और समझौता लिखकर दे दिया कि वह किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं चाहती है। डॉ0 रोहित तिवारी द्वारा न ही मेरे साथ कोई वदसलूकी की गयी और न ही मेरे कपड़े फाड़े गये। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध कार्यवाही करने से मना कर दिया। इस दौरान डॉ0 रोहित तिवारी सर्जन, डॉ0 कृष्णा बोस, डॉ0 अभिषेक, रीनाचंद्र, शाहिनी बानो, डॉ0 अशोक, डॉ0 राकेश कश्यप के अलावा चिकित्सक व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
डॉ0 रोहित तिवारी पर लगाये गये आरोपों से मुकरी स्टाफ नर्स, हुआ समझौता
