CM योगी को जान से मारने की धमकी, कहा- ‘बाबा सिद्दीकी जैसा हाल कर देंगे, मुंबई पुलिस को आया मैसेज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को शनिवार को धमकी मिली है. मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल सेल को अज्ञात नंबर से धमकी भरा संदेश मिला है. धमकी भरे संदेश में कहा गया है कि अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे.

मुंबई: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर धमकी भरा मैसेज दिया गया है। मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल डिपार्टमेंट को अज्ञात नंबर से फोन करके एक शख्स ने धमकी दी है कि अगर 10 दिनों के अंदर योगी आदित्यनाथ ने इस्तीफा नहीं दिया तो उनका हाल भी बाबा सिद्दीकी की तरह किया जाएगा। बीते शनिवार शाम को मिले इस धमकी भरे संदेश के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर शनिवार शाम को यह धमकी भरा मैसेज मिला. इसी के बाद सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर है. मुंबई पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. पुलिस मैसेज भेजने वाले की भी तलाश कर रही है. इस धमकी भरे मैसेज के सामने आने के बाद सीएम योगी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *