एमआरएफ केंद्र की बनेगी चारदीवारी: नगर आयुक्त

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। ठोस अपशिष्ट के निस्तारण के लिए निर्मित एमआरएफ केंद्र की चारदीवारी का भी निर्माण कराया जाएगा। यह निर्देश नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने दिए हैं।नगर आयुक्त ने रविवार को पलिया शाहबदी स्थित एमआरएफ सेन्टर (ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र) का निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम अयोध्या सीमान्तर्गत घरों सेे उत्सर्जित होने वाले कूड़े के निस्तारण हेतु ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र का निर्माण कराया गया है,जहां घरों से निकलने वाले कूड़े को डोर-टू-डोर संग्रह कर वाहन से एमआरएफ सेन्टर पहुंचाया जाएगा,जहां कूड़ा को पृथक पृथक कर गीले कूडे़ से खाद बनाया जाएगा।इससे कूड़े से फैलने वाले प्रदूषण से भी निजात मिलेगी।नगर आयुक्त ने एमआरएफ सेन्टर को कवर्ड किये जाने के लिए बाउण्ड्री वाल बनाने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये रखने के लिए पलिया शाहबदी स्थित पंद्रह टीपीडी सहित छह स्थानों पर कूड़े के निस्तारण हेतु एमआरएफ का निर्माण किया गया है,जिससे समय कूड़े की उठान व उत्सर्जित कूड़े का निस्तारण किए जाने से नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण की अनुभूति हो सके।
निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त गुरुप्रसाद पाण्डेय व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

(अमिताभ श्रीवास्तव)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *