कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कायमगंज स्वच्छ भारत मिशन के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 के अंतर्गत दिए गए आदेश व अधिशासी अधिकारी लव कुमार मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में नगर पालिका के कर्मचारियों की कैपिसिटी बिल्डिंग डेवलोपमेन्ट हेतू एमआरएफ सेंटर पर भ्रमण हेतु ले जाया गया। एमआरएफ सेंटर पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के विभिन्न घटक सूखा कूड़ा, गीला कूड़ा का अलग-अलग प्रसंस्करण और एमआरएफ् सेंटर पर स्थापित मशीनो की सहायता से कूड़े के प्रथकीकारण, भंडारण, आदि का संचालन मशीनों को चलवाकर दिखाया गया और समझाया गया कि किस प्रकार से हमारे सेंटर पर स्थापित किए गए विभिन्न मशीनों का परिचालन, स्टॉक बुक का रखरखाव किया जाता है व सभी प्रक्रियाओं की बारीकी से जानकारी दी गई। एमआरएफ सेंटर स्थित वेट वेस्ट कंपोस्टिंग यूनिट में सभी कर्मचारी को कंपोस्ट किए जा रहे सामग्री का भी अवलोकन कराया गया। सेंटर स्थित निर्माणाधीन वेस्ट टू वंडर पार्क पर हो रहे कबाड़ से जुगाड़ कार्य की भी जानकारी कर्मचारियों को दी गई। इस दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार आजाद, सफाई नायक सुभाष, उमेश, रवि, एमआरएफ केयरटेकर अतुल तिवारी व निकाय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर पालिका कर्मियों को एमआरएफ सेंटर का कराया गया भ्रमण, दी गई जानकारियां
