अधिकारियों को सूचना देने के बाद हरकत में आये कर्मचारी जेसीबी लेकर पहुंचे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ नवदिया में रात के समय एक गौवंश की मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मोहल्ले के लोगों ने अधिकारियों को दी, लेकिन नगर पालिका का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। रात में गौवंश ऐसे ही पड़ा रहा। जिस कारण मोहल्ले में बदबू फैल रही थी। सुबह तक बदबू बुरी तरह फैलने लगी थी, तभी किसी ने भाजपा के फतेहगढ़ मंडल मीडिया प्रभारी राहुल राठौर को सूचना दी। राहुल राठौर ने नगर पालिका अधिकारियों को सूचना दी। शाम तक कोई नहीं पहुंचा। राहुल राठौर ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। तब कहीं जाकर अधिकारियों ने कर्मचारियों को सूचना दी। कर्मचारी मौके पर पहुंचकर गौवंश को मशीन से हटाया गया। लोगों का कहना है कि अगर वहां से गौवंश को हटाया नहीं जाता, तो लोगों का सांस लेना दूभर हो जाता। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व भी एक गाय नाले में गिर गयी थी, तब भी नगर पालिका की लापरवाही सामने आयी थी। डीएम को सूचना देेने के बाद नगर पालिका के कर्मचारी जेसीबी लेकर पहुंचे थे। तब कहीं गाय को नाले से बाहर निकाला जा सका था। इससे यह साबित हो गया कि नगर पालिका जनता की नहीं सुनती है, अधिकारियों के कहने पर ही चलती है। इससे लोगों में नगर पालिका के प्रषि रोष है।
संदिग्ध परिस्थितियों में गौवंश की मौत, नहीं पहुंचे नगर पालिका के कर्मचारी
