बारिश के चलते नगर पालिका पार्क की वाउंड्री टूटी, बड़ा हादसा टला

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तेज मूसलाधार बारिश के चलते बीते दिन कटान होने के कारण टाउन हाल गांधी पार्क की पीछे साइड की दीवार भरभराकर गिर गयी। बड़ा हादसा होते-होते बचा। टाउन हाल पार्क के पीछे कुछ लोग झोपड़ी डालकर रह रहे है। उनके मकानों के पास वाउन्ड्री वाल क्षतिग्रस्त होने से हादसा होते-होते बचा। जैसे-तैसे वहां रहने वाले लोगों ने बाहर निकलकर जान बचायी। कई दिनों से मिट्टी बारिश के चलते खिसक रही थी। नगर पालिका के गांधी पार्क की वाउन्ड्री टूट गयी है। पीछे साइड की तरफ बनी झोपडिय़ां भी चपेट में आ गयी है। रीना पत्नी राकेश टाउन हाल के पीछे काफी दिन से झोपड़ी डालकर रह रही थी। उन्होंने बताया कि कच्चा मकान होने के कारण मकान की दीवार टूट गयी है। दीवार से लगी हुई काशीराम कालोनी है। वहां तक मलबा जा गिरा है। दो दिन बीत जाने के बाद भी पार्क की वाउन्ड्री का मलबा अभी तक हटाया नहीं गया है। जबकि बारिश लगातार हो रही है। ऐसे में और भी वाउन्ड्री टूटने की आशंका बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *