हत्यारोपी आलाकत्ल सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने हत्यारोपी को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 09/2026  धारा-352/103(1)/238  बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त राजेश पुत्र कलेक्टर निवासी ग्राम गैसिंगपुर थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद को मुखबिर की सूचना पर आलाकत्ल एक सीमेन्टेड ईंट का टुकड़ा व हत्या में प्रयोग की गयी पिकअप गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त द्वारा युवक की हत्या कर शव को खाटू श्याम मंदिर के पीछे खटा रोड तेरा गांव के पास फेंक दिया था। शव की शिनाख्त उसके परिजनों द्वारा राजेश पुत्र प्रेमचंद्र निवासी ग्राम गैसिंगपुर थाना कमालगंज के रुप में की गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *