Headlines

मुस्लिम महासंघ ने आतंकवाद के खात्मे की दुआ, हुई कुरान ख्वानी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुस्लिम महासंघ ने शहर के कई मदरसों और मस्जिदों में मदरसों के बच्चों के साथ कुरानखानी करके देश की सलामती के लिए दुआ मांगी।
देश की सीमा पर बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच जनपद की विभिन्न मस्जिदों और मदरसों में देश की सलामती के लिए विशेष दुआ और कुरानखानी का आयोजन किया गया। शहर प्रमुख मस्जिदों मस्जिद जामा मस्जिद, पत्थर वाली मस्जिद, मदारी वाली मस्जिद, सोता बहादुरपुर में नूरानी मस्जिद व मदरसों में बच्चों ने सामूहिक रूप से कुरान की तिलावत कर देश की रक्षा में लगे जवानों की सुरक्षा भारत की विजय और आतंकवाद के खात्मे के लिए दुआ की। मौलाना व हाफिज इरशाद, हाफिज मौलाना राशीद ने बताया कि कुरान की आयातों के माध्यम से अमन इंसाफ और हिफाजत की दुआ की गयी। उन्होंने कहा कि देश की एकता अखंडता और सैनिकों की सुरक्षा हर भारतवासी की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस संकट की घड़ी में हम दुआ और इबादत के जरिये अपने देश के साथ खड़े हैं। इस मौके पर मदरसों के शिक्षकगण मस्जिदों के इनाम मोहरते के लोग बड़ी संख्या में साथ उपस्थिति रहें। आयोजन की व्यवस्था युनिस अंसारी, हाजी अल्लाहदीन, हाजी मुस्तकीम, मुसलिम महासंघ के अध्यक्ष रिजवान अहमद ताज आदि ने संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *