माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 पोस्टर का हुआ शुभारंभ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत के तत्वावधान में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए आयोजित की जा रही माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 क्विज प्रतियोगिता के पोस्टर का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, परियोजना निदेशक डीआरडी डॉ0 कपिल कुमार तथा क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीप्ति एवं जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया ने संयुक्त रूप से पोस्टर का अनावरण किया।
डीएम ने कहा कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की विकास दिशा का रोडमैप होता है। माय भारत बजट क्वेस्ट जैसी प्रतियोगिताएं युवाओं को आर्थिक समझ, नागरिक चेतना और राष्ट्र निर्माण से जोडऩे का सशक्त माध्यम हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि आज का जागरूक युवा ही कल का सशक्त भारत बनेगा। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में विश्लेषणात्मक सोच और निर्णय क्षमता विकसित करती हैं। जिला युवा अधिकारी शिखर रस्तोगी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केंद्रीय बजट को आमजन के लिए सरल व सुलभ बनाना है इससे युवाओं में वित्तीय साक्षरता बढ़ेगी और भी नीति निर्माण की प्रक्रिया को समझ सकेंगे । प्रतियोगिता महाविद्यालय, शिक्षण संस्थाओं व कोचिंग केंद्रों के माध्यम से कराई जाएगी यह प्रतियोगिता 15-29 वर्ष के युवाओं के लिए है। इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत कर क्विज़ प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। पहले चरण में ऑनलाइन क्विज दूसरे चरण में राज्य स्तर पर निबंध प्रतियोगिता तथा चयनित युवाओं का केंद्रीय बजट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल संवाद होगा। माय भारत की यह पहला युवाओं को बजट नीति और राष्ट्र विकास से जोडऩे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *