
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सरकार द्वारा चलाई जा रही टीबी रोगियों की 2025 में रोग खत्म करने की प्रक्रिया के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष ने 7 रोगियों को गोद लिया। कस्बा नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री कीतरफ से चलाई जा रही 2025 तक क्षय रोग समाप्त करने की मुहिम में नगर पंचायत अध्यक्ष आए आगे। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और 7 मरीजों को गोद लेकर उनको पुष्टाहार तथा खाने-पीने की सामग्री की किटें वितरित कीं। जिनमें 2 पुरुष तथा पांच महिलाएं सम्मिलित है। जिनकी पूरी देखभाल तथा दवा आदि का खर्चा नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत उठायेंगे। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से कोई बड़ी सेवा नहीं है। इसलिए वह भी प्रधानमंत्री के इस अभियान में अपना पूरा सहयोग करेंगे। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर लोकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक दिलीप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
